फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन दिन से लापता युवक का शव सरयू नदी किनारे मिला

Sat, 28 Mar 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन दिन से लापता गंगोलीहाट क्षेत्र के एक युवक का शव सरयू नदी किनारे मिला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। जानकारी के मुताबिक, गंगोलीहाट विकासखंड के ड्यूल, चहल निवासी नीरज बिष्ट (20) बीते 26 मार्च को घर से बाजार के लिए निकला पर देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। तब परिजनों ने पुलिस में मामले की जानकारी दी। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। शनिवार सुबह घाट के पास सरयू नदी किनारे स्थानीय लोगों ने एक शव देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान नीरज बिष्ट के रूप में हुई। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता टैक्सी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें