फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क पर लावारिस जानवरों का डेरा, जाम के साथ ही बढ़ रहा हादसों का खतरा

Sat, 28 Mar 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर लावारिस जानवर फिर से नजर आने लगे हैं। सड़कों पर लावारिस जानवरों के डेरा जमाने से जाम के साथ ही हादसों का खतरा बढ़ गया है। लावारिस जानवरों को आसरा देने के लिए लाखों रुपये खर्च कर गोसदन बनाने के बाद भी इनका सड़कों पर नजर आना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

नगर के एंचोली, टकाना आदि क्षेत्रों में लावारिस जानवरों ने सड़कों पर डेरा जमाया है। लावारिस जानवरों की सड़क पर चहलकदमी से यातायात बाधित हो रहा है। शनिवार को पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर एंचोली पुल के पास सुबह नौ बजे के करीब लावारिस जानवरों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बीच रोड पर खड़े जानवरों के कारण कई बार जाम लगा और यातायात बाधित रहा। नगर के धोबीघाट क्षेत्र में भी लावारिस घायल बछड़े के कारण वाहनों के आवागमन में असुविधा हुई। नगर निगम ने बीते दिनों अपने कार्यालय के पास गोसदन का शुभारंभ कर लावारिस जानवरों को आसरा देने के दावे किए। इसके बाद भी नगर की सड़कों पर इनकी मौजूदगी इन दावों को हवाई साबित कर रही है। अब नगर निगम अन्य गोसदन के लिए जमीन न मिलने का हवाला देकर इस पर पर्दा डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें