फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में किया रक्तदान

Thu, 31 Dec 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काली कुमाऊं के लोगों ने हर बार की तरह इस बार भी नए वर्ष के स्वागत में रक्तदान किया। जिला अस्पताल में 23 लोगों ने रक्त दिया। पिछले दस साल से नए साल के स्वागत में यह पहल हो रही है। काली कुमाऊं के वरिष्ठ नागरिक जगदीश कलखुड़िया ने कहा कि जहां लोग नए साल के स्वागत के नाम पर शराब पीते और मांस खाते हैं, वहीं काली कुमाऊं के लोगों ने लोगों का जीवन बचाने की पहल की है।
विज्ञापन

काली कुमाऊं के लोग न केवल रक्तदान करते हैं वरन नए लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। नए रक्तदाताओं को भी पंजीकृत किया जाता है। इस अभियान के प्रचार के लिए एक महीने से सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। सुशील गड़कोटी, भुवन कुमार, नवीन सकलानी, राजेश जोशी, ईश्वर सिंह अधिकारी ने पहली बार रक्तदान किया। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने लोगों को रक्तदान से होने वाले फायदों की जानकारी दी। रक्तदान करने वालों में राजेश पंगरिया, प्रकाश जोशी, दीप्ति बिष्ट, अरुण खर्कवाल, नवीन जोशी, तुलसी जुकरिया, खष्टी भट्ट, गिरीश खर्कवाल, मुकेश पंगरिया, पुष्कर गिरी, मोहन पाठक, मनोज पचौली, आकाश कुमार, अजय कुमार, डब्बू गड़कोटी आदि थे। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें