फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काली पट्टी बांधकर कॉलेज जाएंगे छात्र

Fri, 09 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
ज्ञापन देते बलुवाकोट कालेज के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र हल किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा तथा घोषणा की कि सोमवार 12 सितंबर से छात्र रोज काली पट्टियां बांधकर कॉलेज जाएंगे।
विज्ञापन


एबीवीपी के कॉलेज प्रमुख संदीप बोरा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में भी प्रदर्शन किया। कहा कि पांच वर्ष से राज्य सरकार लगातार छात्रों को झूठा आश्वासन दे रही है। जब मुख्यमंत्री 14 नवंबर 2015 को बलुवाकोट से मात्र 12 किमी दूर जौलजीबी आए तो छात्रों को मिलने तक नहीं दिया गया। छात्रों का कहना है कि 70 प्रतिशत छात्राओं वाले इस कॉलेज में छात्राओं के लिए शौचालय तक नहीं है। कॉलेज के पास रेडक्रॉस की खाली पड़ी 52 नाली भूमि विद्यालय को हस्तांतरित किए जाने की मांग को भी हमेशा अनसुना किया जाता रहा है।

छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश रौतेला ने कहा कि विद्यालय में एमए रेगुलर की कक्षाएं इसी वर्ष से शुरू की जाएं। कहा कि बीएससी की कक्षाएं तो शुरू कर दी गई, लेकिन बीएससी में मात्र आठ विद्यार्थी है। वहीं, कला संकाय में स्वीकृत 11 पदों में से मात्र 4 ही प्रवक्ता नियुक्त हैं। छात्रों ने कहा कि सोमवार से काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे। उसके बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ सचिव दीपक बिष्ट, चंचल धामी, विपिन बिष्ट, बिशन धामी, कमला धामी, प्रियंका धामी, पद्मा दुग्ताल आदि थे। महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डा. अतुल चंद ने कहा कि छात्रों की मांग को मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें