फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज होगा बारसंघ का चुनाव होगा

Fri, 25 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला बार संघ एसोसिएशन के लिए 26 सितंबर को चुनाव होंगे। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। तीन पदों पर मतगणना होगी। जबकि दो पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। जिला बार संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर भाष्कर चंद्र मुरारी, प्रहलाद सिंह पाटनी और पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष और सचिव पद पर आमने सामने की टक्कर है।उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह चौधरी, पवन ज्योति मनराल के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर दीपक जोशी और गुणानंद थ्वाल के बीच मुकाबला है। उपसचिव पर मनीषा उप्रेती और कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर चतुर्वेदी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र उप्रेती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें