चंपावत। नगर में ऐतिहासिक रामलीला मंचन जारी है। दूसरे दिन रामजन्म से लेकर ताड़का वध और अहिल्या तारण तक की लीलाओं का मंचन किया गया। शुक्रवार शाम को राम सेवा समिति मल्ली बाजार रामलीला कमेटी की रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया। कमेटी अध्यक्ष भगवत शरण राय ने बताया कि राम जन्म, ताड़का वध का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। यहां केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, कूर्मांचल बैंक निदेशक विकास साह, प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, छात्रसंघ अध्यक्ष भानु तड़ागी, सुधीर साह आदि मौजूद थे।