फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुदमी रामलीला में रावण मारीच संवाद पर दर्शक झूम उठे

Sat, 17 Oct 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि उत्थान समिति गुदमी की ओर से गढ़ीगोठ गुदमी में चल रही रामलीला में बीती रात्रि भरत मिलाप, शूर्पणखा नासिका छेदन, खर दूषण वध और रावण मारीच संवाद तक की लीला का मंचन दिखाया गया।
विज्ञापन

रावण मारीच संवाद के रोचक अभिनय पर दर्शक झूम उठे। हिमांशु भट्ट के निर्देश में राम का पात्र हर्षित भट्ट, लक्ष्मण का रोशन भट्ट, सीता का ललित ठगुन्ना, भरत का उमंग भंडारी, रावण का दीपक ठगुन्ना, मारीच का गौरव बोहरा ने निभाया। पात्रों का शृंगार राजेंद्र सिंह शाह और दिवाकर भट्ट ने किया। तबले पर दिनेश कुमार और हारमोनियम पर पूरण लाल ने संगत दी। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा विपिन लोहिया, भूपेंद्र बोरा आदि ने संभाला।
कमेटी अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, सागर भट्ट, पवन मेहता, मदन बोरा, डॉ. किशन गुरुंग, विपिन लोहिया, बासु महर, अर्पित सोलंकी, दीपक प्रकाश चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें