फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊंनी होली गीतों का गायन कर बांधा समा, अजय टम्टा ने दीं शुभकामनाएं

Sat, 28 Feb 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने सभी कार्यकर्ताओं को रंगों के पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय का माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। होल्यारों ने शिव के मन माही बसे काशी और हरि धरैं मुकुट खेले होली... जैसे सुरीले कुमाऊंनी होली गीतों का गायन कर समा बांध दिया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, इंदर लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती और भारती पांडे समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें