फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ठगी का शिकार हुए युवक को तीन लाख से अधिक की राशि लौटाई

Wed, 02 Aug 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साइबर सेल ने फोन-पे एप पर कैश बैक दिलाने के नाम पर ठगी गई तीन लाख से अधिक की राशि पीड़ित को वापस दिलाई। सुजई जाजरदेवल निवासी शिकायतकर्ता पान सिंह ने 25 मार्च को थाना जाजरदेवल में तहरीर सौंपी थी। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन-पे एप पर कैश बैक दिलाने के नाम पर उनसे 3,05,000 रुपये की ठगी कर ली है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा आईपीसी 420, 66डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक झूलाघाट पीसी जोशी को सौंपी गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी विनय कुमार निवासी विद्या विहार, सिंघनी चुंगी थाना नंदग्राम गाजियाबाद (यूपी) को उसके घर पहुंचकर धारा 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस दिया। बाद में साइबर टीम ने पीड़ित को ठगी गई राशि वापस कराई। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या फिर नजदीकी थाने, साइबर सेल पिथौरागढ़ को सूचित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें