फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर अभी आसान नहीं राह

Wed, 02 Aug 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली के चौकी मोड़ पर दरकी पहाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क आए दिन पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से बंद हो रही है। दो माह में यह सड़क 20 से अधिक बार बंद हो चुकी है। अभी भी सड़क नहीं खुलने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुनस्यारी में धापा-मिलम मार्ग पर भी मलबा आने से सड़क बंद हो गई है।
विज्ञापन



सामरिक रूप से महत्वपूर्ण चीन सीमा तक यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बलुवाकोट से तवाघाट तक 35 किमी सड़क का जिम्मा हिलवेज कंपनी को दिया गया है। इस सड़क पर छारछुम, नयाबस्ती, गोठी, कालिका और दोबाट में पहाड़ी से मलबा गिरने से आए दिन यातायात बाधित हो रहा है।

उधर दोबाट और कूलागाड़ में दलदल बनने से सड़क बंद चल रही है। तवाघाट से आगे मलघाट, गर्बाधार और पेलसिती झरने के पास पहाड़ी से बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है। इससे ग्रामीण और वाहन चालकों को जान जोखिम में डाल आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इधर मुनस्यारी में चीन सीमा को जोड़ने वाला धापा-मिलम मार्ग मंगलवार रात हुई बारिश के दौरान मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने से धापा, साईपोलो, क्वीरीजिमिया और बुईपातो के साथ ही मल्ला जोहार के गांवों के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश रुकने के बाद सड़क से मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा। इधर जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क दरांती के पास मलबा आने से बंद हो गई है। वाहन वाया डंडाधार, घोरपट्टा और वर्नियागांव होते हुए जा रहे हैं।


कहां कितनी बारिश (मिमी में)

पिथौरागढ़ 5
गंगोलीहाट 27

बेड़ीनाग 18.2
डीडीहाट 34.2

धारचूला 21

बारिश से बाजार में सन्नाटा

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बुधवार को सुबह आठ बजे तेज बारिश हुई। नौ बजे बारिश कुछ देर के लिए रुकी। इसके बाद दिनभर रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। इससे बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही नहीं हुई। बारिश के चलते बाजारों में सुनसानी रही। अन्य जगहों पर भी हल्की बारिश लगी रही। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें