फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रभावितों ने सीएम से लगाई मुआवजा देने की गुहार

Thu, 14 Nov 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण के लिए काटी गई भूमि और इसकी जद में आ रहे भवनों का मुआवजा देने के लिए धारचूला विकासखंड के प्रभावितों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से गुहार लगाई। जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर पहुंचे सीएम से प्रभावितों ने कहा कि विन्या गांव से तवाघाट तक 35 किमी सड़क निर्माण में तीन हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पिछले तीन साल से वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा शीघ्र मुआवजा न मिलने पर वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान लोगों ने धारचूला नगर में टैैक्सी स्टैंड और रिंग रोड पर हॉटमिक्स की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू, संयुक्त सचिव अश्वनी नपलच्याल सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें