फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोहाघाट में 126वीं रामलीला 11 अक्तूबर से होगी शुरू

Fri, 09 Oct 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ऐतिहासिक रामलीला इस वर्ष 126वें वर्ष में प्रवेश करेगी। इसका मंचन 11 से 22 अक्तूबर तक किया जाएगा। कमेटी ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक कौशल अकेडमी के कलाकार भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 7:45 बजे से रात आठ बजे तक श्रीराम स्तुति होगी। रात आठ बजे से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। 21 अक्तूबर को भरत मिलाप और सांस्कृतिक संध्या का विशेष आयोजन होगा। यहां भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम भरत चौक, खड़ी बाजार लोहाघाट में आयोजित होगा। भगवान श्रीराम की घर वापसी के उपलक्ष्य में पहली बार महिलाओं की ओर से डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

कलाकारों के उत्साहवर्धन करने की अपील
22 अक्तूबर को क्षेत्रीय और अन्य कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कमेटी ने नगरवासियों सहित क्षेत्र की जनता से रामलीला के सभी कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील की है। इसका उद्देश्य कलाकारों का उत्साहवर्धन करना और आयोजन को सफल बनाना है। महासचिव मुकेश साह, उप सचिव पारस जुकरिया, संप्रेक्षक ईश्वरी लाल साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सुतेड़ी, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र बगौली और आनंद पुजारी ने भी श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें