फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कि भलो लागि रौ पहाड़...पर थिरके दर्शक

Sat, 17 Nov 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में थिरकते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौलजीबी मेला और विकास प्रदर्शनी की तीसरी शाम भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कुमाऊंनी गायक पुष्कर महर, जीतेंद्र तोमक्याल, बेबी प्रियंका और ललित मोहन जोशी ने गीतों से जमकर धमाल मचाया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। ललित मोहन जोशी के टक टकाटक कमला और बेबी प्रियंका के कि भलो लागि रौ पहाड़ गीत पर दर्शक भी थिरक उठे। पुष्कर महर और जीतेंद्र तोमक्याल ने भी पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाऊंनी कलाकारों के गीत और नृत्य की प्रस्तुति देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक देर रात तक पंडाल में डटे रहे।

इधर, शनिवार को दिन में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें हिमालय बचाओ पर भाषण प्रतियोगिता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध प्रतियोगिता और जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इसके बाद मल्लिकार्जुन स्कूल धारचूला, सरस्वती शिशु मंदिर धारचूला, राइंका जुम्मा और राजकीय आदर्श प्राथमिक स्कूल कुटी देवल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


नेपाल में भी शुरू हुआ पांच दिनी मेला
जौलजीबी। काली और गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी के नेपाल में भी पांच दिनी मेला शुरू हुआ। इस मेले का उद्घाटन नेपाल सरकार की वन मंत्री माया भट्ट ने दीप जलाकर किया। नेपाल प्रशासन और मल्लिकार्जुन गांव पालिका के सहयोग से आयोजित हो रहे इस मेले में 35 दुकानें और स्टाल लगे हैं। मेले के उद्घाटन अवसर पर आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह धामी ने बताया कि मेला पांच दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें