फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की प्रीव्यू समीक्षा कर रहे हैं धामीगांव के बृजेश -

विज्ञापन
बृजेश भट्ट,(पीली टी सर्ट में) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से गोवा में 16 से 24 जनवरी तक 51वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफएआई) आयोजित किया जा रहा है। धामीगांव निवासी बृजेश भट्ट इसमें दिखाई गईं सभी फिल्मों की प्रीव्यू समीक्षा कर रहे हैं। उन्हें फिल्म समारोह निदेशालय भारत सरकार ने प्रिव्यू कमेटी का सदस्य बनाया था। फेस्टिवल में समीक्षा के आधार पर चयनित फिल्मों को पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन

बृजेश दिल्ली में पिछले 15 वर्षों से मीडिया सलाहकार के रूप में पब्लिक रिलेशन इंडस्ट्री में कार्य कर रहे हैं। वह दिल्ली में कम्यूनिकेशन इंडिया नामक स्वतंत्र पब्लिक रिलेशन एजेंसी भी चला रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के प्रीव्यू कमेटी का सदस्य चुने जाने पर उनके गांव धामीगांव में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें