फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से पानी की सप्लाई ठप, लोगों में गुस्सा

Tue, 16 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तहसील के ग्राम रांथी, दरांती, खसियाबाड़ा, मपवालबाड़ा, बीसा गांवों में पिछले दस दिनों से पेयजल सप्लाई ठप होने से आक्रोशित लोग मंगलवार को तहसील मुख्यालय आ धमके।
विज्ञापन


मदकोट-मुनस्यारी सड़क के चौड़ीकरण के समय पेयजल लाइन टूट गई थी। जल संस्थान और सीमा सड़क संगठन ने पेयजल लाइन में सुधार के प्रयास नहीं किए। प्रभारी तहसीलदार जयसिंह पाल का घेराव करते हुए लोगों ने कहा कि पेयजल के गंभीर संकट से लोग परेशान हैं। प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। प्रभारी तहसीलदार ने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा है कि लाइन की तत्काल मरम्मत की जाए।

भाजपा नेता जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि कई बार सूचना देने पर भी लाइन की मरम्मत नहीं की गई है। इस बार कम बारिश होने से स्रोतों में पानी कम होने लगा है। लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। इस मौके पर भाजपा ब्लाक अध्यक्ष प्रयाग सिंह पालीवाल, बबलू लोहनी, मोहन दोसाद, मनोहर दरियाल, भीम राम, उत्तम गिरी, नारायणी देवी, राधा देवी, शीला देवी, गंगोत्री देवी, जमुना देवी, प्रेमा देवी, पार्वती देवी, भीमा देवी, नीमा देवी, हेमा देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें