फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 9 डिग्री पारा लुढ़का, पंखा बंद

Sun, 10 Sep 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्त दर्शन पांडेय
विज्ञापन

पिथौरागढ़। पहाड़ में मौसम कब किस करवट बदल जाए यह कहना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक बदलाव पिथौरागढ़ जिले में रविवार को नजर आया। बारिश के कारण महज 36 घंटे से भी कम समय में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। जो लोग शनिवार तक गर्मी से बचाव के लिए पंखा चला रहे थे उन्हें गर्म कपड़े निकालने पड़े।
इस बार मानसूनकाल में रुक-रुककर बारिश होने से जुलाई और अगस्त में अधिक तपिश नहीं हुई। जिले के घाटी वाले क्षेत्रों को छोड़ दें तो अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 18 से 19 डिग्री के बीच रहा। सितंबर में लगभग एक सप्ताह तक बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया था। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री था। निचले इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात से शनिवार को तापमान छह डिग्री घटकर 24 डिग्री पर आ गया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात से लगातार बारिश के कारण तापमान गिरकर रविवार दिन में 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। देर शाम तक हुई बारिश से शाम के समय तापमान गिरकर 19 डिग्री अधिकतम और 16 डिग्री न्यूनतम पर पहुंच गया।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होने से मुनस्यारी में तीन से चार दिन के भीतर तापमान 26 डिग्री से घटकर 14 डिग्री पर पहुंच गया है। पारा गिरने से रविवार शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। पिथौरागढ़ से लेकर मुनस्यारी तक लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। धारचूला सहित जिले की अन्य घाटी वाले क्षेत्रों में भी ठंड महसूस की गई। संवाद
विज्ञापन

कोट
अलनीनो के प्रभाव के कारण मानसूनकाल में बारिश प्रभावित रही। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इस समय अच्छी बारिश हुई है। बारिश से तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। 13 से 19 सितंबर तक फिर हल्की बारिश के आसार हैं। - डॉ.चेतन भट्ट, मौसम विज्ञानी, केवीके पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें