फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा गिरने से तेजम-शामा, थल-मुनस्यारी सड़क बंद

Sun, 09 Jul 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी
विज्ञापन
तेजम-शामा रोड पर ककड़सिंह बैंड के पास गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेजम-शामा-होकरा मार्ग पर ककड़सिंह बैंड के पास भारी मलबा गिरने से थल-मुनस्यारी के साथ ही तेजम-शामा-होकरा मार्ग भी बंद हो गया है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह तेजम-शामा-होकरा मार्ग पर ककड़सिंह बैंड के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। सड़क मलबे से पट गई। इस सड़क से मलबा थल-मुनस्यारी सड़क पर जा गिरा, इससे वह सड़क भी बंद हो गई। नतीजतन दोनों सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालकों को वाहन वापस ले जाने पडे़। भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष जगदीश मेहता ने स्थानीय प्रशासन और लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी को सड़क बंद होने की सूचना दी। उधर, थल-नाचनी के बीच ग्वीरा में पिछले दिनों सड़क बह गई थी। वहां पर हल्के वाहन चल रहे हैं। बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

लोनिवि के अवर अभियंता योगेंद्र चौबे ने बताया कि तेजम-शामा-होकरा सड़क पर ककड़सिंह बैंड के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, इस कारण सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। मलबा गिरना बंद होने के बाद दोनों सड़कों को खोलने के काम किया जाएगा। जेई ने बताया कि ग्वीरा में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पहाड़ी को काटा जा रहा है। कठोर चट्टान को काटने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में ये सड़कें हैं बंद
बांसबगढ़-धामीगांव
बांसबगढ़-गूटी
तवाघाट-पांगला
नाचनी-बांसबगढ़
चौबाटी-बोराबुंगा
सानदेव-तुर्गोली
मसूरीकांठा-होकरा
सनगाड़-दशौली
ओगला-पाठकगांव
क्वीटी-सैंणराथी
सिलोनी-क्वीतड़
नाचनी-भैंसकोट
मुनस्यारी-नानासौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें