फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंदोलित ग्रामीणों से वार्ता को पहुंचे तहसीलदार

विज्ञापन
मूनाकोट के आंदोलित ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। सड़क सुधारीकरण और पुल निर्माण की मांग को लेकर धारी, बेलतड़ी, क्वारबन के ग्रामीणों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को तहसीलदार विजय गोस्वामी, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से वार्ता की। आंदोलनकारियों ने कहा कि पुल निर्माण होने तक पीएमजीएसवाई की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने धारी-बेलतड़ी सड़क सुधारीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करने, डामरीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता में धरना संयोजक दयाकिशन भट्ट, ग्राम प्रधान योगेश महर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक भट्ट, धर्मानंद भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें