फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नृत्य सीखने गई किशोरी को साथियों ने पीटा, भर्ती

Thu, 19 Nov 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट नगर में संचालित एक नृत्य अकादमी में किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात पर नृत्य सीखने गई किशोरी को उसी के साथियों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने घर के पास एक निजी नृत्य अकादमी में डांस सीखने गई। उसी अकादमी में नृत्य सीख रहे बाहरी जिले के अन्य बच्चों को किशोरी से धक्का लग गया। इससे आक्रोशित उसी की अकादमी के बच्चों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और अकादमी के सदस्य किशोरी को सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
ईएमओ डॉ. शाहरूख ने बताया कि किशोरी के सिर के पीछे वाले हिस्से में गंभीर चोट है। सिर में सूजन है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। किशोरी के पिता ने कहा कि पुलिस में मामले की शिकायत की गई है। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें