फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। क्षेत्र में एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक निवासी एक किशोरी के साथ दुराचार की घटना हुई है। राजस्व पुलिस के अनुसार इस मामले में संदीप , दीपक जोशी , गणेश राम के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की 376 ,504 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
राजस्व पुलिस के अनुसार पूर्व में इस किशोरी की शादी होने जा रही थी तब बाल विकास विभाग ने बाल विवाह के तहत इसकी शादी रुकवाई थी । आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक ,मनीषा बिष्ट ,कंचन ,संजय रावत ,मोहित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें