फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक चलाने से मना किया तो नाबालिग ने काली में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट के एक गांव में फेसबुक चलाने से मना करने पर एक किशोरी ने काली नदी में छलांग लगा दी। पास ही खेल मैदान में खेल रहे युवाओं ने नाबालिग को बचा लिया।
विज्ञापन

झूलाघाट कस्बे में अपने ननिहाल में रहने वाली एक नाबालिग ने शुक्रवार शाम को काली नदी में छलांग लगा दी। नाबालिग को काली नदी में छलांग लगाते देखते ही झूलाघाट के खेल मैदान में खेल रहे युवाओं ने नदी में उतरकर उसे सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष टीएस राणा ने बताया कि पूछताछ में फेसबुक चलाने से मना करने पर नाबालिग के इस तरह के कदम उठाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें