फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेहंदी समारोह में जा रहे किशोर सड़क हादसे में मौत

Tue, 04 Feb 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मेहंदी समारोह में शामिल होने जा रहे किशोर की स्कूटी से गिरकर घायल हो गया और गंभीर हालत में उसे एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा जारा जिबली के तोक बाननी निवासी भूपेंद्र सिंह धामी का पुत्र प्रवीण सिंह (15) 22 जनवरी को पड़ोस के गांव में आयोजित मेहंदी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट मांगी। रास्ते में स्कूटी रपटने से वह गिर गया और सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया। स्कूटी चालक उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया।
दो घंटे बाद किसी वाहन चालक की नजर पड़ी तो उसे परिजन घर लाए। दूसरे दिन रुपयों की व्यवस्था कर परिजन उसे जिला अस्पताल तक ले गए। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम उपचार के दौरान प्रवीण ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की सूचना पर बाद माता-पिता बेहोश पड़े हैं। उसके भाई और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले में यदि ट्रामा सेंटर होता तो समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें