फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काफल के पेड़ से गिरने से किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 16 May 2025 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

बैतड़ी में काफल के पेड़ से गिरने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
काफल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में काफल के पेड़ से गिरने से किशोरी की मौत हो गई। खेती माध्यमिक विद्यालय तल्ला देहि के शिक्षक नर बहादुर भंडारी ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली पुरचूंणी नगरपालिका-9, बत्थोला निवासी 14 वर्षीय सीमा भंडारी अपनी मां के साथ काफल लेने जंगल गई थी। काफल के पेड़ से वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई, इससे वहीं पर उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में शोक है और परिजनों में कोहराम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें