फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: किशोर ने ली खुद की जान, मां के दुपट्टे से लटककर की आत्महत्या, पिथौरागढ़ के इस गांव में मातम

Mon, 10 Nov 2025 01:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

मैथाना गांव में 15 वर्षीय किशोर ने मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से गांव में मातम है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी मैथाना गांव में 15 वर्षीय किशोर ने मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से गांव में मातम है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मां की

विज्ञापन

डॉट के बाद बच्चे ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है। उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने बताया कि खरीददार ने बच्चे को दूध की पेमेंट दी थी। जांच में सामने आया कि धन जो उससे कहीं खो गया या खर्च हो गया। इस पर परिजनों ने उसे डांटा
तो उसने मां के दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि बच्चा एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। परिवार में दो भाई बहन थे। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें