फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्पताल के लैब की जांच मशीन में आई तकनीकी खराबी

Mon, 24 Jul 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में जांच मशीन ठीक करने पहुंचे तकनीशियन। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल के लैब में स्थापित मशीन में आई तकनीकी खराबी से जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जांच लैब में पिछले कुछ समय से मशीन में दिक्कत आ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने लैब में स्थापित पुराने एसी को भी ठीक किया गया। लेकिन जांच मशीन की समस्या पहले जैसी बनी रही। समस्या दूर नहीं होने पर अब देहरादून से तकनीशियन बुलाए गए हैं। तकनीशियनों ने बताया कि मशीन संचालन के लिए 22 डिग्री तापमान (ठंड) जरूरी है, लेकिन एसी में 16 डिग्री तापमान होने के कारण मशीन में दिक्कत आ रही है। लैब प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही लैब में नया एसी लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें