फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा के ढांचे को मजबूत किया जाए

Mon, 16 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोरघाटी के शहर पिथौरागढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद एक बार फिर से शुरू होने लगी है। यदि स्मार्ट सिटी के मानकों के हिसाब से शहर का विकास होता है तो यहां पर बड़े शहरों जैसी सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। स्मार्ट सिटी के बारे में यहां के नौजवान कुछ आगे बढ़कर सोचते हैं। उनका कहना है कि पिथौरागढ़ में तकनीकी शिक्षा प्राप्ति की सुविधा मिले। यहां पर तकनीकी शिक्षा के कुछ नए कॉलेज खोले जाएं। उच्च शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन


उनमें व्यावसायिक शिक्षा की सुविधा दी जाए। नगर में शिक्षण संस्थान तो काफी खुले हैं लेकिन सरकारी शिक्षण संस्थानों में अभी कई कमियां हैं। यदि स्मार्ट सिटी में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हो जाती है तो यह यहां के नौजवानों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। युवा इतना तो जानते ही हैं कि स्मार्ट सिटी में शिक्षा के विस्तार की भी योजना है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि सिर्फ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान देने के बजाए शिक्षा को भी फोकस ग्रुप में रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें