पिथौरागढ़/चंपावत। जिले के राजकीय इंटर कॉजेज और हाईस्कूल के शिक्षकों ने 5400 ग्रेड पे के पदों को राजपत्रित किए जाने, प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय पदोन्नति किए जाने समेत विभन्न मांगोंं को लेकर विद्यालयों में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ जिले के 87 हाईस्कूल और 128 इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कक्षाओं का संचालन किया। अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इधर जीआईसी सिंगाली में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर मनमोहन पाटनी, जनक बिष्ट, नीरज पंत, गोविंद खड़ायत, दीपा पुनेठा, ज्योति शर्मा मौजूद रहीं।
चंपावत, लोहाघाट और पाटी में भी बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। लोहाघाट में संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी के दिशा निर्देशन में शिक्षकों ने पठन-पाठन जारी रखते हुए बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर देवराज ओमरे, पंचदेव पांडेय, रितेश वर्मा मनोहर लाल, वेद प्रकाश पंत, रमेश भट्ट, राजेंद्र गड़कोटी, संजीव कुमार पंत, चित्रा खर्कवाल, हेमा जोशी आदि मौजूद रहीं। पाटी में प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक शिक्षक संघ के अध्यक्ष खुशाल सिंह, संरक्षक दीपक भट्ट, उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, पान सिंह मेहता, सतीश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, भुवन जोशी, कैलाश जोशी रहे।
यह हैं मांगें
एलटी से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक में पदोन्नति, वेतन विसंगतियों का निराकरण, 5400 ग्रेड पे के पदों को राजपत्रित करना, प्रधानाचार्य के पदों को विभागीय पदोन्नति से भरना, इंटर कक्षा में व्यायाम और कला के पद सृजित करना और संगीत और वाणिज्य के पद बढ़ाना। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी और महामंत्री प्रवीण रावल का कहना है कि लंबे समय से शिक्षक इन मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
फोटो विवरण-27पीटीएच 28पी- पिथौरागढ़ जिले के जीआईसी सिंगाली में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
फोटो 27 सीपीटी 02 पी, 27 एलएचजी 01 पी।