फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षक संघ दे रहा पौष्टिक आहार

विज्ञापन
अस्कोट में पौष्टिक आहार वितरित करते शिक्षक गोविंद भंडारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद होने से सरकारी विद्यालयों में लागू मिड डे मील योजना भी संचालित नहीं हो पा रही है। राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़ ने अपनी जन-सहायतार्थ मुहिम के तहत जिले के अस्कोट क्षेत्र में बहू-बेटियों को भेटौला भेंट करने के बाद सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत गरीब व निर्धन परिवारों के बच्चों को अपनी तरफ से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का कार्यक्रम शुरू किया है। जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी संगठनों के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बच्चे को 100 ग्राम बादाम, आधा दर्जन अण्डे, एक दर्जन केले-संतरे और एक किग्रा कच्चे चने दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत राइंका अस्कोट, प्राथमिक स्कूल राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोलियागांव के बच्चों को उक्त पौष्टिक आहार सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, ग्राम प्रधान देवल आशा पाल, ग्राम प्रधान हिनकोट बहादुर बिष्ट, प्रधानाचार्य राइंका अस्कोट लक्ष्मण प्रसाद आदि गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षकों की इस पहल की सराहना की है। कार्यक्रम के संचालन में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष एनडी पंत, समाजसेवी हरीश पाल, शिक्षक योगेंद्र निर्मल, विजय कुमार, मोहन जोशी, पूनम वर्मा, समाजसेवी प्रकाश पाल, वीरजंग पाल, अनूप लुंठी, गोविंद पाल आदि सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें