फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौर से लकदक हुए आम के पेड़, अच्छी होगी पैदावार

विज्ञापन
बौर से लकदक आम का पेड़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आम के पेड़ इन दिनों बौर से लकदक हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो सीजन में लोगों को फलों के राजा आम का भरपूर स्वाद मिलेगा। जिले के घाटी और बगड़ वाले क्षेत्रों में आम की भरपूर पैदावार होती है। पिछली बार ओलावृष्टि ने आम को काफी नुकसान पहुंचाया। इस बार आम के पेड़ों में बौर काफी अच्छी है। इससे काश्तकार भी खुश हैं। जिले के मुवानी, अस्कोट, बगड़ीहाट, तीतरी, झूलाघाट क्षेत्र में आम की काफी पैदावार होती है। यहां से ट्रकों में आम हल्द्वानी मंडी भी भेजा जाता है। बगड़ीहाट-तीतरी क्षेत्र के कई काश्तकारों की आम से सीजन में अच्छी आय होती है। यदि आम उत्पादकों ने अभी से फसल पर ध्यान दिया तो उन्हें काफी फायदा हो सकता है. मुख्य उद्यान अधिकारी आर एस वर्मा का कहना है कि आम में मैंगो हापर (भुनगा) और पावडरी मिल्ड्यू रोग लगता है जो फल को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसकी रोकथाम को सिस्टमिक, एमेडाक्लोपरेड कीटनाशक का छिड़काव उस समय करें जब बौर फल बनने लगता है। उन्होंने बताया कि सभी उद्यान सचल केंद्रों में कीटनाशक रसायन उपलब्ध हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें