फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षक पर आंगनबाड़ी केंद्र में बकरा काटने का आरोप, जांच शुरू

Tue, 27 May 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के मेतली ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक पर विद्यालय से सटे आंगनबाड़ी केंद्र में बकरे को काटने का आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले मेतली ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटभटा में तैनात शिक्षक ने विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में बकरे को काट दिया। बकरे की चीखें सुनीं तो ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे। आरोप है कि जब ग्रामीण इसका विरोध करते हुए वीडियो बनाने लगे तो शिक्षक ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से विद्यालय के बच्चे काफी देर तक डरे सहमे रहे।
आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में बकरा काटने की घटना से क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है। आंगनबाड़ी केंद्र में बकरा काटे जाने का वीडियो वायरल हुआ तो बात अधिकारियों तक भी पहुंच गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचआर कोहली ने खंड शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें