फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सियां और निजी वाहन नगर में खड़े नहीं होंगे

Mon, 29 May 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में टैक्सियों के साथ ही निजी वाहन खड़े नहीं रहेंगे। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने समेत कई निर्णय लिए गए थे, जो सोमवार से लागू कर दिए गए हैं। पहले दिन पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े 12 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन


एसडीएम गुप्ता, थानाध्यक्ष केसी आर्या, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एनबी पांडे, राजस्व निरीक्षक बीपी पंत ने नगर में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था के तहत बाइक केमू स्टेशन और जीआईसी के पास खड़ी रहेंगी। टैक्सियों का नगर में प्रवेश नहीं होगा। टैक्सियां नियत स्टैंड से ही सवारियां उठाएंगी। नगर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। एसडीएम ने कहा कि सड़क पर सामान फैलाने वाले दुकानदारों के साथ ही भवन सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा और वाहन को सीज कर दिया जाएगा। बगैर हेलमेट दोपहिया चलाने पर कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान एल्कोमीटर से चालकों की जांच की गई। कोई भी चालक शराब पीया हुआ नहीं मिला। एसडीएम ने नियमों का कड़ाई से पालन कराने की बात कही है। एसडीएम ने कहा नगर को स्वच्छ रखने के लिए पॉलिथीन के खिलाफ छापामार अभियान चलेगा। पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें