फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में टैक्सी यूनियन ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला नगर में निकाला जुलूस

विज्ञापन
पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान में टैक्सी यूनियन ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में नई पार्किंग व्यवस्था को लेकर टैक्सी यूनियन में आक्रोश थमने का नाम ले रहा है। नाराज टैक्सी चालकों ने सिल्थाम में जिला और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इसके बाद देव सिंह मैदान तक जुलूस निकाला। टैैक्सी यूनियन ने कहा कि पुलिस प्रशासन जब तक नगर के बाहर टैक्सियों को खड़ा करने का निर्णय वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन टैक्सी चालकों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रही है। कोरोना के कहर के कारण टैक्सी चालक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों को सवारी लेकर नगर में प्रवेश करने के बाद सवारियों को उतारने के बाद निर्धारित पार्किंग स्थल में जाना पड़ेगा। इसके बाद फिर नंबर आने पर नगर में आना पड़ेगा। इसमें टैक्सी चालकों का अतिरिक्त डीजल लगेगा।
इसका सीधा बोझ यात्रियों पर पड़ेगा। इस दौरान टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों ने सिल्थाम तिराहे से देव सिंह मैदान तक रैली निकाली। इस मौके पर मनोज जोशी, संजय चंद, ललित, हयात, गणेश जंग, बब्लू, पंकज, गणेश, राकेश, राजेश, प्रकाश, उमेश, गणेश, मुकेश, चंदू, संजय, संतोष, नवीन, क्रिस, नरेश, प्रकाश, कैलाश, जीवन, राजेश, अर्जुन, पंकज, राकेश, माही, उमेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें