मुनस्यारी-धारखेत पीएमजीएसवाई सड़क को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल में टैक्सी संचालकों ने समस्याओं को लेकर परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को टैक्सी संचालकों ने दीपक भैसोड़ा के नेतृत्व में डीडीहाट-नाचनी स्टैंड पर एकत्र होकर परिवहन विभाग के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन में टैक्स में छूट की घोषणा की थी, लेकिन ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर उसमें पैनाल्टी भी जोड़ दी गई, जबकि लॉकडाउन के कारण तीन महीने से टैक्सी संचालन बंद था। अब परिवहन विभाग टैक्स में राहत देने के बजाय पैनाल्टी ले रहा है। टैक्सी संचालकों ने कहा कि टैक्स को लेकर विभाग स्पष्ट जानकारी दे। प्रदर्शन में डब्बू कार्की, पूरन कन्याल, सुरेश चंद, चतुर सिंह धामी, बलवंत सिंह सत्याल, सुंदर सिंह मेहता, सुरेश रजवार, दिनेश सिंह सत्याल, त्रिभुवन सिंह सत्याल शामिल रहे।