पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद सीमांत के बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रदेश में हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में ग्लोरियल डीडीहाट के लक्षित ने 97.60 फीसदी अंकों के साथ तीसरा, जबकि जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटर में मॉडल जीआईसी बेड़ीनाग की प्रियंका 92.80 फीसदी अंकों के साथ 14वें स्थान पर रहीं। प्रियंका ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। अगर जिले की तुलना करें तो इंटर में पिथौरागढ़ में कुल 84.50 बच्चे पास हुए इनमें छात्रों का प्रतिशत 82.00 और छात्राओं का प्रतिशत 86.99 रहा। हाईस्कूल में पिथौरागढ़ में कुल 82.16 बच्चे पास हुए इसमें छात्रों का प्रतिशत 79.5 और छात्राओं का प्रतिशत 85.45 रहा।
हाईस्कूल में हिमालया इंटर कॉलेज चौकड़ी की पल्लवी भैसोड़ा ने 97.00 अंकों के साथ 06 वीं रैंक प्राप्त की है। इसी स्कूल की मेघा बोरा ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 7वीं रैंक प्राप्त की। शिखर इंटर कॉलेज की दीक्षा चुफाल ने 96.40 प्र्रतिशत अंकों के साथ 7वीं रैंक प्राप्त की है। विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी के तनुज सिंह बिष्ट ने 96.20 प्रतिशत अंकों साथ प्रदेश में10वीं रैंक प्राप्त की है। जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट की राशि पाठक ने 95.80प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं रैंक प्राप्त की। साधना इंटर कॉलेज खितोली बेड़ीनाग के रमेश चंद्र मिश्रा ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं, इसी स्कूल की दीक्षा पांडे ने 95.80 के साथ 12 वीं रैंक प्राप्त की।
विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी के प्रदीप पंत ने भी 12वीं रैंक प्राप्त की। इंटर बोर्ड परीक्षा में मॉडल जीआईसी बेड़ीनाम की प्रियंका पांडे ने 92.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में 14वीं और जिले में पहली रैंक प्राप्त की है। विवेकानंद इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के भरत सिंह ने 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ 19वीं रैंक प्राप्त की है। विवेकानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ के हितेश जोशी 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ 19वीं रैंक प्राप्त की है। विवेकानंद मुनस्यारी के पंकज ढोकटी ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ 21वीं रैंक प्राप्त की।
लक्षित बिष्ट। हाईस्कूल- फोटो : PITHORAGARH