फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हर घर बिछा दिए नल, आज तक नहीं आया जल

Tue, 12 Dec 2023 10:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऐंचोली के बीसा तोक के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को नौले धारों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। कई बार मांग करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि पानी जुटाने में ही उनका पूरा समय बीत रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंची बीसा क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि एक साल पहले हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछा दी गई थी। आज तक नलों में पानी नहीं आया है। क्षेत्र के 50 से अधिक परिवारों को पेयजल सहित अन्य जरूरतों के लिए नौले धारों या हैंडपंप से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। ऐसे में पूरा दिन पानी जुटाने में ही बीत जाता है। इसके चलते उनके अन्य कार्य प्रभावित होते हैं।
डीएम से मिलने वालों में पुष्पा मेहता, ममता चंद, सुनीता राणा, हरीश धामी, लीला धामी, पुष्पा सिंह, आशा पाल, मीना सामंत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाधिकारी रीना जोशी ने इस संबंध में जल निगम को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गर्मी हो या जाड़ा आधी आबादी की प्यास बुझाता है महादेव धारा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के हुड़ेती गांव का महादेव धारा नगर की आधी आबादी की प्यास बुझा रहा है। इस धारे में सुबह से शाम तक लोग पानी भरने के लिए पहुंचते रहते हैं।
पिथौरागढ़ नगर के लिए आंवलाघाट, घाट, भैंलोत, ठुलीगाड़ सहित अन्य छोटी पंपिंग योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है। नगर और आसपास के गांवों के लिए 12 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में लगभग साढ़े 10 एमएलडी पानी मिल रहा है। ऐसे हालात में लोगों को पीने के लिए नौले धारों से ही साफ पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। महादेव धारे के पानी को सबसे अधिक लोग पसंद करते हैं। सुबह पांच बजे से ही लोग धारे पहुंचना शुरू कर देते हैं। देर शाम तक लोग पानी भरने के लिए आवाजाही करते रहते हैं। सरस्वती विहार कालोनी, हुड़ेती, जीआईसी, पांडेगांव, जगदंबा कालोनी, टकाना, चिमस्यानौला, पांडेगांव, लिंक रोड से भी लोग पीने के पानी के लिए महादेव धारा पहुंचते हैं। महादेव धारे में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग धारों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा हाल ही में शिक्षक राजेश मोहन उप्रेती और उनकी पत्नी उषा उप्रेती ने अपने प्रयासों से तीसरे धारे का निर्माण किया है।
विज्ञापन


................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें