पिथौरागढ़। 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि 28 नवंबर को उसकी छोटी बहन बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। तहरीर पर कोतवाली में धारा 365 के तहत केस दर्ज किया गया। 10 दिसंबर को नाबालिग पुलिस को विक्रम कुमार (24) निवासी गराली तहसील बंगापानी के साथ मिली। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि विक्रम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा 363/366/376 और 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई प्रियंका मौनी कर रही हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद