बनबसा (चंपावत)। तनुजा ने देहरादून में 10 मई के दिन आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 वर्ष आयु और 45 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इससे पूर्व उसने 24 अप्रैल के दिन चंपावत में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था जिससे उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने का मौका मिला था। बृहस्पतिवार को भजनपुर स्थित ग्लोरियस एकेडमी में छात्रा तनुजा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक रविंद्र पांडेय ने तनुजा का उत्साहवर्धन करते हुए नकद राशि देकर सम्मानित किया। वहां कराटे कोच और शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे।