गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। तहसील के ग्राम देवराड़ी पंत गांव निवासी तनुज पंत ने जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। कक्षा पांच के छात्र तनुज ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और परिजनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर माता प्रियंका पंत, पिता मंटू पंत, विपिन परिहार, सुशील परिहार, ज्येष्ठ प्रमुख रविंद्र डसीला, महेश डसीला, किशोर पंत, दिवाकर पंत और ग्राम प्रधान दीपक पंत ने बधाई दी है।