फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गैस वितरण में एक माह से अधिक का लग रहा समय

Fri, 15 May 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। मांग के अनुरूप रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। रोस्टर के हिसाब से बनाए गए स्थानों में रसोई गैस वितरण में एक माह से भी ज्यादा का समय लग रहा है इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्लांट से 162 रसोई गैस सिलिंडर, 36 बड़े व्यावसायिक और 35 छोटे पांच किलो वजनी गैस सिलिंडर मिले थे। उन्होंने बताया किमल्ला पाटन गांव में 150 और फोर्ती गांव में 60 सिलिंडर वितरित किए गए। प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान तक एजेंसी में 2650 रसोई गैस सिलिंडर का बैकलॉग चल रहा है। उन्होंने गैस वितरण में लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें