फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर-तवाघाट सड़क पहाड़ी दरकने से तीन घंटे रही बंद

Fri, 21 Nov 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के तवाघाट के पास दरकी चट्टान। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाले टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तवाघाट के पास शुकवार को अचानक पहाड़ी दरक गई। इस कारण तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री और वाहन फंसे रहे। बमुश्किल बोल्डरों को हटाकर आवाजाही शुरू कराई गई।
विज्ञापन

तवाघाट के पास पहाड़ी दरकने से चीन सीमा के साथ ही दारमा, व्यास और चौदास घाटी के ग्रामीणों को सड़क बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ फंसे सैकड़ों यात्रियों और वाहन चालकों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर बीआरओ के 67 आरआरसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोल्डर और मलबा हटाकर करीब तीन घंटे बाद आवाजाही शुरू कराई। सड़क खुलने से यात्री और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए और उन्होंने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें