फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग के ले. कर्नल रावत सेना मेडल से सम्मानित

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल भारतेंदु रावत। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
विकास खंड के रैतोली के मूल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल भारतेंदु रावत को अदम्य साहस के लिए सेना मेडल (बहादुरी) से सम्मानित किया गया है। ले. कर्नल रावत ने करीब डेढ़ साल पहले जम्मू-कश्मीर के तंगधार में अपने सैन्य दस्ते का कुशल नेतृत्व करते हुए दस आतंकियों को मार गिराया था। ले. कर्नल रावत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुशंसा पर दक्षिणी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने मुंबई के इंडिया गेट पर आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार दिया। उनका परिवार बरेली कैंट में रहता है।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल रावत वर्तमान में जयपुर में 20वीं जाट बटालियन में कार्यरत हैं। उनका परिवार पीढ़ियों से देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। रावत के दादा, पिता और चाचा भी सेना के अंग रहे हैं। उनके भाई भी जम्मू-कश्मीर में सेना में अधिकारी हैं। पत्नी सेना शिक्षा कोर में अधिकारी हैं।
करीब डेढ़ साल पहले रावत के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में दस आतंकियों को मार गिराया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ इतने आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन

इस मिशन में सैन्य टुकड़ी को कोई खरोंच तक नहीं आई। रावत को सेना मेडल मिलने पर उनके गांव रीठा रैतोली के ग्रामीण भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। रैतौली गांव में रहने वाले उनके चाचा होशियार रावत सहित कुंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, हेम बहादुर आदि ग्रामीणों ने उन्हें सेना मेडल मिलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें