फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजियों को कब्रिस्तान में दफन किया गया

Sun, 01 Oct 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ताजिये के जुलूस में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहर्रम कमेटी ने नगर में घुमाने के बाद ताजियों को टकाना स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। इस बार कुल तीन ताजिये बनाए गए थे। शनिवार देर रात तक ताजिये नगर में घुमाए गए। रविवार शाम को भी ताजिये का जुलूस निकला और दफन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


पुराना बाजार मुहर्रम कमेटी के निर्देशक शाहिद खान ने बताया कि पिथौरागढ़ में मुहर्रम 123वें साल में प्रवेश कर गया है। इस बार पिथौरागढ़ में तीन ताजिये बनाए गए। घंटाकरण स्थित मुहर्रम कमेटी के ताजिये का निर्माण सलमान खान और करीम बख्श के निर्देशन में किया गया।। मुहर्रम कमेटी में शहीद खान और बहार अली के निर्देशन में ताजिये का निर्माण किया गया। उर्दू स्कूल में मोहम्मद रहबर के निर्देशन में नियाज का आयोजन किया गया।। इस बार ताजिये बनाने में मिक्की, तोहराब अली, बहार अली, लवी, नईम, इमरान अंसारी, आबशार बख्श, मंझले भाई, अकरम खान आदि ने सहयोग दिया।

घंटाकरण में अंजुमने हैदरी के लोगों ने रौंगटे खड़े करने वाला मातम मनाया। मातमदारों ने अपने शरीर को जंजीरों और ब्लेड से छिलकर खून बहाया। मौलाना अली अकबर ने लोगों को संबोधित किया और देश में अमन, खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर आदि लोग थे। मातमी जुलूस में यूसुफ खान, इब्राहिम खान, याकूब खान, गुलाम हुसैन, रजब अली, मीडिया प्रभारी इमरान अली खान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें