फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलते बिजली के तार, जान पर लटकती तलवार

Thu, 20 Jul 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में जगह-जगह झूल रहे बिजली के तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोग लंबे समय से झूलते तारों की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी विभाग की तरफ से झूलते तार की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर में झूल रहे बिजली और टेलीफोन के तारों को लेकर पड़ताल की गई। सिल्थाम, वड्डा तिराहा, कुमौड़, जाखनी केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा, विकास भवन, सिमलगैर, नगर पालिका तिराहा सहित कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। कई स्थानों पर घरों के पास बिजली के तार झूल रहे हैं।
केएनयू जीआईसी और सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बिजली के तार जमीन से लगे हुए हैं। जिससे बरसात के मौसम में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। दौला वार्ड, जगदंबा कॉलोनी, ऐंचोली सहित कई स्थानों पर तार घरों की छतों के ऊपर झूल रहे हैं। लोगों ने यूपीसीएल से नगर में जगह-जगह झूल रहे बिजली के तारों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
नगर में जगह-जगह झूल रहे बिजली के तार को हटाया जाएगा। पोल से मीटर तक की जिम्मेदारी यूपीसीएल की है। इसके बाद की जिम्मेदारी उपभोक्ता की है। हमारी अपील है कि सभी उपभोक्ता शाॅर्ट सर्किट आदि घटनाओं का जोखिम कम करने के लिए घरों में एमसीबी लगवा लें। - आरएस गुंज्याल, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल पिथौरागढ़।
चंपावत में तार ही नहीं ट्रांसफार्मर भी बन सकते हैं जान के दुश्मन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। चमोली में करंट लगने से हुए हादसे ने प्रदेशभर में बिजली सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली उपकरण को लगाए जाने में नियमों की अनदेखी और लापरवाही जगह-जगह देखने को मिल रही है। चंपावत जिले में ही कई स्थानों पर झूलते तार और ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बने हुए हैं।
दो दशक पहले चंपावत के मांदली क्षेत्र में एक किशोर की ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से मौके पर मौत हो गई थी। खंभे को छूने से करंट आने से झुलसने की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। नगर क्षेत्र के आसपास पड़ताल करने पर तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर के नजदीक से गुजरना खतरनाक है। इसी तरह दो जगह बिजली के तारों की ऊंचाई में कमी से लेकर हल्की से आंधी में उनके गिरने का अंदेशा भी है।

कोट

चंपावत खंड में सुरक्षा के मानकों से लेकर ट्रांसफार्मर लगाने में नियमों का पालन करने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद कहीं से भी शिकायत मिलने पर निगम तुरंत कार्यवाही की जाती है। - उमाकांत चतुर्वेदी, ईई, ऊर्जा निगम, चंपावत।

टनकपुर में तारों का मकड़जाल, कभी भी कर सकता है बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में भी बिजली की लाइन के हाल बुरे हैं। लटकते, झूलते तारों के मकड़जाल से कभी भी चमोली जैसा हादसा होने का खतरा बना हुआ है लेकिन विभाग को जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी इन लाइनों की दशा से कोई सरोकार नहीं है। खंभों पर विद्युत लाइन ही नहीं निजी केबल लाइन का भी मकड़जाल फैला हुआ है जो हादसे की आशंका को और बढ़ा रहे हैं। नगर के व्यस्ततम चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर कई विद्युत पोल पर तार का मकड़जाल फैला है। ऐसे विद्युत पोल में पूर्व में करंट दौड़ने से कई हादसे हो चुके हैं बावजूद इसके विभाग ने सबक नहीं लिया और आज भी स्थिति जस की तस है। संवाद
कोट
विभाग की ओर से जियो और एयरटेल कंपनी को केबल बिछाने की अनुमति दी गई है। यदि इसके अलावा बिना अनुमति अन्य केबल विद्युत पोल पर लगाई गई है तो इसकी जांच कराकर ऐसी लाइन को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - मयंक भट्ट, प्रभारी एसडीओ विद्युत, टनकपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें