झूलाघाट स्थित झूलापुल पर नेपाली सशस्त्र बल को मिठाई देते एसएसबी के अधिकारी। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी के 60वें स्थापना दिवस पर 55 वीं बटालियन के बी कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाल सशस्त्र बल और पुलिस को मिठाई भेंट की। बी कंपनी के इंचार्ज एसआई विनोद शर्मा ने नेपाल सशस्त्र बल के इंस्पेक्टर लाल बहादुर नेगी और नेपाली पुलिस जुलाघाट इलाका प्रहरी कार्यालय के एसआई रुद्र सिंह धामी को पुल पर मिठाई दी। नेपाली सशस्त्र बल और नेपाली पुलिस के अधिकारियों ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। संवाद