डीडीहाट सीएचसी में मिठाई बांटते सर्वदलीय समिति के लोग। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी डीडीहाट में डिजिटल एक्सरे मशीन लगा दी गई है। मशीन लगने के बाद लोगों को अब एक्सरे के लिए पिथौरागढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
अस्पताल में लगी पुरानी एक्सरे मशीन से फिल्म भी साफ नहीं निकल रही थी और उसकी तकनीक भी पुरानी हो चुकी थी। सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगने के बाद सर्वदलीय समिति के लोगों ने अस्पताल स्टाफ को मिठाई बांटी। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने डीएम रीना जोशी का आभार जताते हुए अन्य मांगों पर भी कार्यवाही करने की अपील की। आम आदमी पार्टी के दीवान सिंह मेहता ने कहा कि जब तक हमारी अन्य मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। इधर सर्वदलीय समिति के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन 66वें दिन भी जारी रहा। संवाद