पिथौरागढ़ महाविद्यालय में स्वप्नवासवदत्ता नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाव राग ताल नाट्य अकादमी ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से महाविद्यालय में महाकवि भास के संस्कृत नाटक स्वप्नवासवदत्ता का मंचन किया। नाटक को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।
नाटक ऐसे राजा पर आधारित था जो अपनी रानी के मोह में वशीभूत होकर कर्तव्य को भूलने लगता है जिसे देख राज्य के मंत्री चिंतित होते हैं। राजा को अपने कर्तव्य पालन का कराने के लिए एक योजना बनाई जाती है और अंत में राजा को राज्य के हित के लिए कर्तव्यों का अहसास हो जाता है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा और पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने नाटक के सफल मंचन के लिए सभी को बधाई दी। नाटक का संयोजन संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर बबीता कांडपाल ने किया। नाटक का निर्देशन संस्था के सचिव कैलाश कुमार ने किया। नृत्य निर्देशन पंडित हेमंत गुरु महाराज और संगीत निर्देशन धीरज कुमार लोहिया ने किया है। ढोलक वादन मुकुंद ने किया। मंच का संचालन विप्लव भट्ट ने किया।
नाटक में विकास भट्ट, वेंकटेश नकुल, रोमी यादव, दीपक मंडल, जितेंद्र धामी, अमित, सेवक, सपना, तनुजा, दीक्षा, ज्योति, मनीषा ने अभिनय किया। संस्था के सचिव कैलाश कुमार ने बताया संस्था लोक संस्कृति और भारतीय रंगमंच पर पिछले 11 वर्षों से काम कर रही है।