फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांखू के लोगों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
पांखू उप तहसील के संचालन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पांखू उप तहसील के संचालन के लिए लोग लामबंद हो गए हैं। उन्हाेंने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उप तहसील का संचालन करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि 2015 में कांग्रेस की सरकार ने पुंगराऊं घाटी पांखू के तीन राजस्व पट्टी पांखू, संगौड़, लोहाथल के बौंगाड़ पांखू, दशोली, ओखरानी, फ्लायंटी, तोराथल सहित तीन दर्जन गांवों को शामिल कर उपतहसील की घोषणा कर शासनादेश जारी किया था लेकिन यह उप तहसील केवल कागजों में ही सिमटकर रह गई है।
लोगों ने सरकार से पूर्व घोषित उप तहसील को शीघ्र संचालित करने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज कार्की, सुरेंद्र सिंह, आनंद कार्की, कृपाल सिंह, जगत सिंह कार्की, मोहित कार्की, किशोर सिंह कार्की, प्रवीण कार्की, गोपाल सिंह कार्की, केदार कार्की, गौरव सिंह, नारायण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें