फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण में सुशीला को प्रथम स्थान

Tue, 27 Feb 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अल्मोड़ा के युवाओं का पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सुशीला भोज को पहला, विक्रम असवाल को दूसरा और सुंदर प्रकाश को तीसरा स्थान मिला। अल्मोड़ा के जिला साहसिक खेल अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने दस दिनी प्रशिक्षण का समापन करते हुए कहा कि दूसरे चरण के प्रशिक्षण में 20 और पहले चरण में 17 युवाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी युवाओं ने पैराग्लाइडिंग की बेसिक जानकारी हासिल की। अब उन्हें एडवांस प्रशिक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक अशोक भंडारी ने कहा कि इस मौसम में हवा का रुख बेहद अनुकूल रहता है। इसमें प्रशिक्षण लेने में कोई दिक्कत नहीं होती। इस बार यह प्रशिक्षण देवकटिया नामक स्थान पर दिया गया। प्रशिक्षण देने में किशोर बोहरा, शंकर खड़ायत, राजेंद्र पुनेड़ा, सावन बिष्ट ने सहयोग दिया। युवाओं के दल को समापन अवसर पर प्रमाणपत्र दिए गए। दोपहर बाद यह दल अल्मोड़ा लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें