पिथौरागढ़ स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों को निर्देश देते राज्यमंत्री गणेश भंडारी। संवाद
पिथौरागढ़। दायित्वधारी मंत्री गणेश भंडारी ने कैंप कार्यालय में जल निगम, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
भंडारी ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सौन पट्टी के लिए नई पेयजल योजना और आंवलाघाट पेयजल योजना फेस दो के बारे में चर्चा करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। चंद्रभागा एसएसबी गेट के पास बने नलकूप का पानी जांच में पीने योग्य नहीं पाया गया है। इस पर भंडारी ने नलकूप के पानी को किरीगांव के टैंक में स्टोर कर लोगों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिंचाई योजनाओं के लिए नए स्थानों का सर्वे कर चिह्नित करने को कहा। भंडारी ने नैनीसैनी हवाई पट्टी के पास बोरवेल के खराब पड़े पंप को शीघ्र बदलने, बिजली लाइनों को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने 23 मई को सभी जगहों का संयुक्त निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। संवाद