फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बारिश से मौसम सुहावना

Mon, 18 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश से पिथौरागढ़ का मौसम सुहाना हो गया है। पिथौरागढ़ एवं आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही आसमान पर हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहे। अपरान्ह 2.30 बजे से गरज से साथ हल्की बारिश होने लगी। जिला मुख्यालय में अपरान्ह चार बजे फिर से हल्की बारिश हुई। अभी आसमान बादल से घिरा है और बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार नमी का स्तर बढ़ने से अगले 24 घंटे में फिर से गरज वाले बादल सक्रिय होने की संभावना है। बारिश से वातावरण में फैली धुंध समाप्त हो गई है। जिला मुख्यालय में शाम तक पांच मिलीमीटर वर्षा हुई। 

रालम में हुआ हल्का हिमपात
मुनस्यारी। मुनस्यारी के माइग्रेशन गांव रालम से प्रह्लाद सिंह दरियाल ने बताया कि रविवार की रात बारिश के साथ साथ रालम के ऊंचाई वाले हिस्से में हल्का हिमपात हुआ। उन्होंने बताया कि रालम गांव में अधिकतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा है, जबकि सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


सब्जियों को मिला जीवनदान
पिथौरागढ़। ताजा बारिश से इस सीजन में बोई गई सब्जियों को जीवनदान मिला है। पानी की कमी से सब्जी पौध सूखने की स्थिति में आ गए थे। हालांकि इस समय कोई फसल नहीं बोई गई है। इस कारण फसलों पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि किसान नई सब्जी पौधों का रोपण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें